बसना : नास्ता दूकान की आड़ में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध क... - CG Sandesh

बसना : नास्ता दूकान की आड़ में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम हेडसपाली में नास्ता दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर पुलिस ने कार्रवाई की है. 26 जून को पुलिस पेट्रोलिंग पर ग्राम बड़े साजापाली की ओर रवाना हुआ था.

इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम हेडसपाली तालाब पुल के पास एक व्यक्ति नास्ता दुकान लगाकर उसके आड़ में लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ने ग्राम हेडसपाली के तालाब पुल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते श्यामलाल लहरे पिता फनीराम लहरे उम्र 54 साल निवासी हेडसपाली को पकड़ा.
आरोपी के कब्जे से दो नग 180-180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशी जिसमें देशी प्लेन शराब की गंध आ रही थी एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को बरामद किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से 26 जून को के 06:50 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें