ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि, ... - CG Sandesh

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि, इस लिस्ट में हुए शामिल

एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट 28 जून से लंदन के लॅार्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 339 रन का स्कोर खड़ा कर दिया जो इंग्लैंड के लिए खतनाक साबित हो सकता है। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी को चुना जो उनके लिए सही साबित नहीं हुआ।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। स्मिथ ने 85 रन बनाए है। साथ ही डेविड वॅार्नर ने 66 रनों की अहम पारी खेली। इसके साथ ही मैच के पहले ही दिन स्मिथ के नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज हुई।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ ने 85 रनों की पारी खेल एक नई उपलब्धि हासिल की। स्मिथ ने अपनी इस पारी के साथ टेस्ट में 9 हजार रन पूरे कर लिए है। स्मिथ ने ये उपलब्धि 174 वीं पारी हासिल की। जबकि इससे पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर संगाकारा के नाम 9 हजार बनाने का रिकॅर्ड दर्ज है। संगाकारा ने ये रिकॅार्ड सिर्फ 172 पारी में अपने नाम किया था। इस तरह स्मिथ ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है।  


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें