crime: आप भी हो जाए साइबर ठगी के शिकार तो तुरंत डायल करें ये... - CG Sandesh

crime: आप भी हो जाए साइबर ठगी के शिकार तो तुरंत डायल करें ये नंबर, वापस मिल जाएंगे पैसे

आज के समय में फ्रॉड और धोखाधड़ी के मामले काफी बढ़ रहे है। लोगों के साथ में कई तरह से फ्रॉड किया जा रहा है। कभी क्रेडिट कार्ड के नाम पर तो कभी एटीएम बंद होने के नाम पर, ऐसे में आपको भी बचके रहने की जरूरत है। ऐसे में अनजाने कॉल, ईमेल या मैसेज पर अपनी कोई जानकारी ओटीपी आदि शेयर न करें।

लेकिन बावजूद इसके भी अगर आप कभी किसी ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो आप एक नंबर डायल कर सकते हैं। इस नंबर पर आप अपनी शिकायत करवाएंगे तो आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है।

फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं?


अगर आपके साथ कभी फ्रॉड होता है, तो आप इस स्थिति में 155260 नंबर पर आपको अपनी शिकायत दर्ज करवानी होती है, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी जाती है और आपके पैसे वापस मिल सकते हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें