कर्मचारियों और अधिकारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर लगी रोक - CG Sandesh

कर्मचारियों और अधिकारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर लगी रोक

बिहार। बिहार शिक्षा विभाग ने अपने सभी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए एक जरूरी आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, विभाग ने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के जींस और टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी है। सभी को फॉर्मल ड्रेस कोड का पालन करना होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने लिखित आदेश जारी किया है।


यह आदेश सुबोध कुमार चौधरी, निदेशक प्रशासन शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है की शिक्षा विभाग में पदस्थापित कर्मचारी गरिमा के तहत ड्रेस पहनकर नहीं आ रहे जो कार्यालय ने नियमों के अनुसार सही नहीं है।

सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यालय नियम के तहत ही ड्रेस पहन कर आएं। किसी भी परिस्थिति में जींस टीशर्ट पहनकर नहीं आए। आदेश 28 जून को जारी किया गया है।

 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें