आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को तोहफा, मानदेय में वृद्धि... - CG Sandesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को तोहफा, मानदेय में वृद्धि, आदेश जारी

एमपी सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय में राज्य मद से 3000 रुपये प्रतिमाह और सहायिका ,मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 750 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की है। अभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार और सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता को 5000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। यह वृद्धि एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगी जो अगस्त में देय होगी

 इतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में प्रतिवर्ष एक हजार रुपये और सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की गई है। यह अगले वर्ष यानी 2024 से लागू होगी। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर एक जुलाई से सेवानिवृति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एकमुश्त सवा लाख रुपये और सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।


सीएम शिवराज ने की थी घोषणा

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 जून को भोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन ये घोषणाएं की थी। प्रदेश में 84 हजार 465 आंगनबाड़ी और 12 हजार 670 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग एक लाख 80 हजार कार्यकर्ता और सहायिका हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें