बसना : कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल - CG Sandesh

बसना : कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चिमरकेल के पास गढफुलझर से तोषगांव रोड पर कार ने बाइक को ठोकर मार दी. बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए. उनकी मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. ग्राम चिमरकेल निवासी चैतराम जगत ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 29 जून को दोपहर करीबन 3 बजे डालिम जगत (35) मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GU 8528 में अपने दोस्त नरेन्द्र सिदार के साथ गांव से गढफुलझर डिजल लेने के लिए निकला था.

गांव से निकलकर जैसे ही गढफुलझर से तोषगांव रोड मे पहुंचा तभी तोषगांव की ओर से आ रही वाहन सेलेरियो कार क्रमांक CG 08 W 5319 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल को बगल से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया व डालिम जगत व नरेन्द्र सिदार को चोंट आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सेलेरियो कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें