बसना : शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते महिला को पुलिस ने पकड़ा
29 जून को बसना पुलिस ने शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की मेदनीपुर में नीरा सोना नामक महिला अपने घर के सामने आंगन में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.
सूचना के बाद पुलिस मेदनीपुर पहुंची और रेड कार्यवाही की. शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते नीरा सोना पति घनश्याम सोना उम्र 39 साल निवासी ग्राम मेदनीपुर को पुलिस ने पकड़ा.
नीरा सोना के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया गया.
आरोपिया नीरा सोना का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपिया के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.