बसना : तुम्हे अपना बीवी बनाऊंगा कहकर की छेड़छाड़, 2 के खिलाफ केस दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव की 23 वर्षीय युवती ने दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून को शाम करीब 5:30 बजे आरोपियों ने युवती को बेईज्जत करने की नियत से जबरदस्ती हाथ बांह पकड़कर तुम्हे अपना बीवी बनाऊंगा कहकर छेड़खानी किया. युवती द्वारा मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
युवती ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने ग्राम सिरको निवासी आरोपी रोहित साव और सोहित साव के खिलाफ भादवि की धारा 354, 506, 34 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें