बसना : दूकान की आड़ में शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने... - CG Sandesh

बसना : दूकान की आड़ में शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर के ग्राम बम्हनीनडीह में पुलिस ने दूकान की आड़ में शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दुकान की आड़ में ग्राम बम्हनीनडीह में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है . सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर जनक राम साहू पिता हीरालाल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी बम्हनीनडीह को पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से तीन नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी जिसमें देशी प्लेन शराब की तेज गंध आ रही थी व दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को बरामद किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 सी आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. मौके पर देहाती नालसी 0/23 धारा 36 सी आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें