सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत - CG Sandesh

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जोधपुर । राजस्थान के जोधपुर जिले के बोरानाडा इलाके में एक एसयूवी के यात्री बस से टकरा जाने के बाद उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति का इलाज एम्स में किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर है।

अधिकारी के मुताबिक, एसयूवी में सवार लोग अपने एक मित्र के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शाम को लगभग चार बजे सूचना मिली कि बोरानाडा इलाके में एक एसयूवी यात्री बस से टकरा गई है।

अधिकारी ने कहा, “वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।”

अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नवलाराम (70), उनके भाई दलाराम (65), रिश्तेदार त्रिलोकराम (68) और दयाराम (70) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी मृतक जोधपुर के सिलावटा गांव के रहने वाले थे। 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें