बसना : तालाब के सामने से स्कूटी चोरी - CG Sandesh

बसना : तालाब के सामने से स्कूटी चोरी

बसना के फोकट पारा तालाब के सामने से स्कूटी चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 26 जून को शाम करीब 07 बजे संतोष बंछोर पिता रथु बंछोर उम्र 42 साल निवासी ग्राम पथरला का स्कूटी क्रमांक CG06 GV 9781 रंग काला को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बसना के फोकट पारा तालाब के सामने से चोरी कर लिया है.

संतोष बंछोर ने स्कूटी को आसपास पूछताछ किया लेकिन स्कूटी का कही पता नही चला तो उसने 1 जुलाई को चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें