बसना : बाइक और कार की भिडंत में बाइक सवार की दर्दनाक मौत
बसना के दानी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई को शाम करीब 07:30 बजे दानी पेट्रोल पंप के पास मोटर सायकल और कार की भिडंत हो गयी.
हादसे में ग्राम सकरी, झारबंद (ओडिशा) निवासी मोटर सायकल सवार यादराम टंडन पिता श्यामलाल उम्र 44 साल की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सुचना यादराम के भाई उदेराम ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें