बसना : कार की ठोकर से ट्रेक्टर ट्रॉली पलटकर हुई क्षतिग्रस्त
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहका में घर के सामने खड़ी ट्रेक्टर ट्राली को कार ने ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम मोहका निवासी दयासागर साहू का ट्रेक्टर ट्रॉली उसके गांव घर के गेट के सामने खड़ी थी.
1 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे मारूति सुजुकी अल्टो कार क्रमांक CG06 GT 3514 के चालक ने अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर खडी ट्रॉली को ठोकर मारकर भाग गया. ठोकर से ट्रॉली पलटी होकर क्षतिग्रस्त हो गयी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें