महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने अजित पवार  - CG Sandesh

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने अजित पवार

महाराष्ट्र में NCP के अजित पवार ने एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडवणीस की मौजूदगी में अजित पवार को डिप्टी सीएम और 8 विधायको को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

बता दें अजित पवार पांचवीं बार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री की शपथ ली. 1999-2014 के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP गठबंधन की सरकार में वह दो बार उप मुख्यमंत्री रहे. नवंबर 2019 में अजित पवार बगावत करके देवेंद्र फडणवीस के साथ सरकार बनाई और उप मुख्यमंत्री बने. दो दिन बाद सरकार गिर गई. इसके 2 दिन बाद उद्धव ठाकरे की सरकार बनी जिसमें वह डिप्टी सीएम बनाए गए. अब पांचवीं बार वह शिंदे की सरकार में डिप्टी CM बने हैं.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें