CM ने की उद्योगपति और व्यापारियों के लिए बड़ी घोषणा - CG Sandesh

CM ने की उद्योगपति और व्यापारियों के लिए बड़ी घोषणा

एमपी की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपति और व्यापारियों एक बड़ी खुशखबरी दी हैं। सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, अब 10 साल से कम का नहीं बनेगा लाइसेंस और नवीनीकरण के लिए भी 10 वर्ष तक रहेगा मान्य। फ़िलहाल कुछ उद्योगों को सिर्फ़ एक या दो वर्ष का लाइसेंस मिलता था।


सीएम ने की ये बड़ी घोषणा

CM शिवराज सिंह ने फेडरेशन ऑफ़ मध्य प्रदेश चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सम्मेलन में की है ये बड़ी घोषणा । प्रदेश के मुखिया ने इस दौरान आगे कहा है कि, प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कोई कमी नहीं रखेंगे। राज्य में फ़िलहाल उद्योग विकास की दर 24 प्रतिशत है।

राज्य का बजट र3 लाख 14 हज़ार करोड़ हो चुका हैं

राज्य के मुखिया शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, व्यापारी और उद्योगपति प्रदेश की समृद्धि के लिए मिलकर काम करेंगे। अन्य राज्यों के मुक़ाबले मध्यप्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि, राज्य का बजट 21, हज़ार करोड़ से बढ़ाकर 3 लाख 14 हज़ार करोड़ हो चुका हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें