इन पर रहा विशेष जोर...कमलनाथ निवास पर हुई बैठक - CG Sandesh

इन पर रहा विशेष जोर...कमलनाथ निवास पर हुई बैठक

मध्यप्रदेश में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसके चलते सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई।इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल,मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौजूद हैं।

एक जुट रहने का दिया सन्देश

बैठक में कमलनाथ निवास पर इन पर विशेष जोर रहा। इस बैठक में एक जुट रहने का दिया सन्देश। सबको समन्वय के साथ काम करने को लेकर भी हुई चर्चा। वहीं बैठक में रखी गई प्रदेश की 230 सीटों की सर्वे रिपोर्ट। लगातार हारने वाली 66 सीटों पर उम्मीदवार को लेकर सैद्धान्तिक सहमति।

दिग्विजय सिंह ने सौंपी 66 सीटों की सर्वे रिपोर्ट। 66 सीटों पर संभावित उम्मीदवार को चुनावी तैयारी करने को लेकर दे सकती है कांग्रेस इशारा। अन्य सीटों पर लगातार सर्वे के आधार पर ही होगा उम्मीदवार का फैसला। सुनील कानूगोलु की रिपोर्ट के आधार पर कमजोर सीटों पर जोर देने की बात कही। बाकी समितियों के गठन को लेकर दिल्ली हाईकमान लेगा फैसला।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें