कुएं में महिला ने तीन बच्चों को फेंका...दो बच्चों की मौत - CG Sandesh

कुएं में महिला ने तीन बच्चों को फेंका...दो बच्चों की मौत

ब्रह्मपुर / ओडिशा के गंजम जिले में आत्महत्या का प्रयास करने से पहले एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया, जिससे उनमें दो की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

 

यह घटना रविवार देर रात जिले के लौगुड़ा गांव में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय रश्मिता गौड़ा और उसकी बड़ी बेटी गुंजन (9) को स्थानीय लोगों ने कुएं से सकुशल निकाल लिया, जबकि 10 माह की अलीशा और पांच साल के आशीष की जान चली गई।उन्होंने कहा कि रश्मिता का पति चेन्नई में मजदूरी करता है और घटना के समय वह मौजूद नहीं था।

रश्मिता और गुंजन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक (गंजम) जगमोहन मीणा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया।उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें