बसना : पंचर बनाने के लिए खड़ी छः पहिया वाहन आयचर प्रो को डम्फ... - CG Sandesh

बसना : पंचर बनाने के लिए खड़ी छः पहिया वाहन आयचर प्रो को डम्फर ने मारी ठोकर, ड्राईवर और हेल्पर घायल

बसना थाना क्षेत्र के खेमडा ओवर ब्रीज के पास पंचर बनाने के लिए खड़ी छः पहिया वाहन आयचर प्रो को डम्फर ने ठोकर मार दी. हादसे में आयचर प्रो के ड्राईवर और हेल्पर घायल हो गए.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश नायक पिता अमरू नायक निवासी भालूपतेरा का छः पहिया वाहन आयचर प्रो. 3015 क्रमांक सी.जी.06 जी.एक्स. 8875 माल लोड करके रायपुर से जशपुर जा रही थी. रास्ते में बसना खेमडा ओवर ब्रीज के पास गाडी का सामने चक्का पंचर हो गया, जिसको रोड किनारे खड़े करके ड्राइवर एवं हेल्फर गाड़ी के पीछे स्टेपनी खोल रहे थे.

उसी दौरान पीछे से डम्फर हाइवा गाडी न. एन.एल. 01 ए.जी.3607 गाड़ी के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आयचर प्रो गाड़ी को ठोकर मार दी जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में ड्राइवर मकरध्वज भोई को गंभीर चोट लगी और हेल्पर सुरेश कुमार घायल हो गया. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी डम्फर चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें