बसना : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर पुलिस ने 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम दुर्ग्रपाली डुमेरमुडा तालाब के पास अवैध रूप से बिकी करने वास्ते हाथ भट्ठी महुआ शराब रखा है.
सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी रविशंकर प्रधान पिता सिंधु कुमार प्रधान उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पिरदा को पकड़ा.
आरोपी रविशंकर के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती करीबन 2000 रूपये जप्त किया गया एवं पृथक से सीलबंद किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें