बसना : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल - CG Sandesh

बसना : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बैतारी से जाडामुडा रोड चर्च के पास तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ग्राम जाडामुडा निवासी प्रहल्लाद प्रधान का बेटा विकास प्रधान 3 जुलाई को रात करीब 9 बजे पारीवारिक कार्य से ग्राम बैतारी मोटरसायकल क्रमांक CG06 GM 9842 से अकेले जा रहा था.

बैतारी से जड़ामुड़ा रोड़ स्थित चर्च के पास ग्राम बैतारी पहुंचा था तभी बसना की ओर से आ रही ट्रक वाहन क्रमांक CG09 JC 0609 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये सामने से विकास प्रधान के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे विकास प्रधान रोड पर गिर गया.

हादसे में विकास प्रधान चोटे आई है तथा मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद विकास प्रधान को प्राईवेट वाहन से अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले जाया गया, जहां उसका ईलाज जारी है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें