बसना : अवैध शराब पिलाने वाले पर की गयी कार्रवाई  - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब पिलाने वाले पर की गयी कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरुपाली में पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की है. पुलिस को 4 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम खुशरूपाली में मोतीलाल बारिक नामक व्यक्ति अपने घर के सामने आम गली में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ग्राम खुशरुपाली पहुंची, जहाँ शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते मोतीलाल बारिक पिता कार्तिक राम उम्र 64 साल निवासी खुशरूपाली को पकड़ा गया.

आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया. आरोपी मोतीलाल बारिक पिता कार्तिक राम उम्र 64 साल निवासी खुशरूपाली का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें