MP विधानसभा के मॉनसून सत्र में अनुपूरक बजट लाएगी सरकार - CG Sandesh

MP विधानसभा के मॉनसून सत्र में अनुपूरक बजट लाएगी सरकार

मध्य प्रदेश विधानभा का मॉनसून सत्र 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। प्रदेश में इस साल चुनाव हैं, ऐसे में यह सत्र विधानसभा का अंतिम सत्र रहेगा। इस सत्र में शिवराज सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। इस संबंध में तैयारियों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान आज मीटिंग करने वाले हैं। ये बैठक सीएम हाउस में होगी।

महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए अतिरिक्त प्रावधान पर भी चर्चा होगी

मॉनसून सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट के संबंध में आज सीएम शिवराज अधिकारियों से बात करेंगे। इसके अलावा अनुपूरक बजट में महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए अतिरिक्त प्रावधान पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि सरकार करीब 25 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर सकती है, जिसमें लाडली बहना योजना, किसान ब्याज माफी, विद्यार्थियों के लिए ई-स्कूटी आदि कई योजनाओं के लिए अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे। ये सत्र 14 जुलाई तक चलेगा। मॉनसून सत्र में अनुपूरक बजट के साथ करीब 12 विधेयक भी पेश होंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें