बसना : शराब बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश करते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : शराब बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश करते आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 4 जुलाई को मुखबिर से सुचना मिली कि आरंगी से नरसैय्यापल्लम जाने के रोड किनारे बिलास भोई नामक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है. बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान आरंगी से नरसैय्यापल्लम जाने के रोड किनारे पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. 

आरोपी बिलास भोई पिता कृष्ण भोई उम्र 40 वर्ष निवासी नरसैय्यापल्लम के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर एक पीला कलर के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 03 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें