बसना : दो पक्षों में हुई मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराय... - CG Sandesh

बसना : दो पक्षों में हुई मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मामला

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम हाडापथरा में दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम हाडापथरा निवासी भुरउ मिर्धा 4 जुलाई को रात करीब 8 बजे खाना खाकर गली मे टहलने के लिए निकला था. वह अलेख मिर्धा के घर के सामने पहुंचा था तभी नुनु मिर्धा निवासी केरामुण्डा व सदानंद मिर्धा निवासी हाडापथरा आये व पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करने लगा.

गाली गलौज करने से मना करने पर नुनु मिर्धा ने हाथ मे रखे लोहे के रॉड से भुरउ के माथे में मार दिया व सदानंद मिर्धा ने हाथ मुक्का से मारपीट किया.

वहीं, ग्राम हाडापथरा निवासी अलेख मिर्धा ने अपनी शिकायत में बताया है की 4 जुलाई को सुबह करीबन 8 बजे वह अपने भांजा के घर ग्राम केरामुंडा मुंगफली लगाने गया था. केरामुंडा से शाम करीबन 5 बजे वापस अपने घर आया तो उसकी पत्नी हेमबाई बताई कि पुरानी रंजिश की बात को लेकर अलेख का चचेरा भाई भुरउ उसकी पत्नी जशोदा एवं पुत्री आरती तीनो एक राय होकर अलेख की पुत्री अनिता के साथ झगडा वाद-विवाद कर अश्लील गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट किया. पुलिस ने दोनों ही मामलों में 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें