बसना : चना-भेल की ठेला लगाकर शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते ... - CG Sandesh

बसना : चना-भेल की ठेला लगाकर शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम संवरा पारा भंवरपुर में एक व्यक्ति को चौक में चना भेल की ठेला लगाकर उसके आड में लोगो को शराब पिने पिलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि संवरा पारा भंवरपुर में एक व्यक्ति चौक में चना भेल की ठेला लगाकर उसके आड़ में लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रासबिहारी कालसा पिता बीरबल कालसा उम्र 24 वर्ष निवासी सांवरा पारा भंवरपुर को पकड़ा. आरोपी के कब्जे से तीन नग 180-180 एमएल वाली अंग्रेजी गोवा शराब की खाली शीशी जिसमें अंग्रेजी गोवा शराब की तेज गंध आ रही एवं तीन नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36सी आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.

इसके अलावा पुलिस ने शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते भंवरपुर निवासी जगन्नाथ देवांगन पिता भागीरथी देवांगन उम्र 33 वर्ष को पकड़ा. पुलिस पहुंची उस वक्त आरोपी जगन्नाथ देवांगन लोगो को शराब पीने का साधन दे रहा था कुछ लोग शराब पी रहे थे जो पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति जगन्नाथ देवांगन पकडा गया.
पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 36सी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें