मधुमक्खियों का हमला, 80 लोग जख्मी - CG Sandesh

मधुमक्खियों का हमला, 80 लोग जख्मी

राजस्थान। सीकर जिले में एक शख्स के अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठे हुए लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रिंगस पुलिस स्टेशन इलाके के महरौली गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, सीकर जिले में बीते मंगलवार को सांवरमल नाम के व्यक्ति की सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार में रिश्तेदार और परिचित लोग शामिल हुए। शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए थे, इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। इसमें 80 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें