बसना/तुमगांव : अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दो गिरफ्तार
बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम करनापाली में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम करनापाली तालाब के पास मेन रोड में एक व्यक्ति अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.
सूचना के बाद पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले शिव कुमार लहरे पिता रामचंद लहरे उम्र 43 साल निवासी सेल सरोवर करनापाली को पकड़ा.
आरोपी के कब्जे से दो नग 180-180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशी जिसमें देशी प्लेन शराब की तेज गंध आ रही है व दो नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
इसी तरह तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुकराडीह घर के सामने घर के सामने अवैध रूप से लोगों को शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले लक्ष्मण मन्नाडे पिता दयालु मन्नाडे उम्र 38 साल निवासी कुकराडीह को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त किया गया.
पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने व आरोपी द्वारा समक्ष जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.