बसना : हमारे ऊपर इल्जाम लगाते हो कहकर की पति-पत्नी की पिटाई - CG Sandesh

बसना : हमारे ऊपर इल्जाम लगाते हो कहकर की पति-पत्नी की पिटाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम करनापाली में दो लोगों ने हमारे ऊपर इल्जाम लगाते हो कहकर पति-पत्नी की पिटाई कर दी. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जुलाई को किशन ओगरे और अरविंद जगत ने ग्राम करनापाली सेलसरोवर निवासी सावन सिंग लहरे के घर के सामने आकर शराब में पकड़वाये हो बोलते हो, हमारे ऊपर इल्जाम लगाते हो कहकर सावन सिंग और उसके परिवार वालों को मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा.


सावन सिंग लहरे की पत्नी अनार बाई ने घर से बाहर निकलकर मना की फिर भी वह नहीं माना. सावन सिंग द्वारा समझाईश देने पर भी नहीं माना और सावन सिंग और उसकी पत्नी अनार बाई से जबरन हाथ मुक्का से मारपीट किया. आरोपी ने दोबारा बदनाम करोगे तो जान से मार देंगे कहकर धमकी दी है, जिससे उनका परिवार दहशत में है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी किशन ओगरे और अरविंद जगत के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें