7 लोगों की मौत...बस और क्रूजर में जोरदार भिड़ंत - CG Sandesh

7 लोगों की मौत...बस और क्रूजर में जोरदार भिड़ंत

हरियाणा। जींद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस और क्रूजर में आमने सामने की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहें हैं। भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास यह हादसा हुआ है

जानकारी के अनुसार क्रूजर गाड़ी एक कार को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर भिवानी रोडवेज की बस से हो गई। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे, जबकि क्रूजर में भी 10 कर लोग सवार थे। घटना में क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घायलों का जींद सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें