गर्भवती महिलाओं को इस योजना के तहत मिलेगा मुफ्त इलाज - CG Sandesh

गर्भवती महिलाओं को इस योजना के तहत मिलेगा मुफ्त इलाज

 केंद्र सरकार की और से कई योजनाए चलाई जा रही है। जिसके तहत देश के लोगों को फ्री में इलाज मिल रहा है। ऐसी ही एक योजना है जिसे गर्भवती महिलाओं के लिए चलाया जा रहा। इस योजना में गर्भवती महिलाओं को फ्री में इलाज मिलता है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना है। जानते है इसके बारे में।

क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के जरिए गर्भवती महिलाओं का पांच हजार रुपये तक का इलाज फ्री में किया जाता है। इस योजना में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिलाओं को कवर किया जा रहा है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा केंद्र पर जाना होता है।

कैसे जुड़े योजना से
इसके लिए आपको अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर जाना होता है। खुद का पंजीकरण करवाएं। इसके बाद गर्भवती महिला हर महीने की 9 तारीख को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डिलिवरी होने तक मुफ्त में जांच और इलाज करवा सकती है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें