बस और क्रूजर की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल - CG Sandesh

बस और क्रूजर की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल

हरियाणा के जींद जिले में बस और क्रूजर के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने घायलों को तुरंत लोगों की मदद लेते हुए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. वहीं शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

जानकारी के अनुसार, ये हादसा जींद में भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास हुआ है. यहां एक बस यात्रियों को लेकर जा रही थी, तभी बस क्रूजर से टकरा गई. टक्कर होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़े और घायलों को बाहर निकाला. वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई.

घायलों को जींद सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस घटना में 8 यात्रियों की जान चली गई. वहीं 12 घायल हैं. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें