मुख्यमंत्री बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि...लाडली ब... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि...लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त होगी जारी

सीएम शिवराज सिंह चौहान 10 जुलाई को लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने अपनी बहनों को वचन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि डालूंगा। बताते हुए प्रसन्नता है कि 10 जुलाई को दोपहर एक बजे बहनों के खाते में इन्दौर से सिंगल क्लिक से राशि डाली जाएगी।


सोमवार को लाड़ली बहना सेना भी लेंगी शपथ

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस दिन लाड़ली बहना सेना भी शपथ लेंगी, जिससे यह सेना लाड़ली बहना योजना और महिला सशक्तिकरण की बाकी योजनाओं के भी ठीक से क्रियान्वयन में योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों से कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी गाँव और वार्ड वर्चुअली जुड़ेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें