बसना : सड़क पर मंडराते आवारा पशुओं से राहगीर परेशान - CG Sandesh

बसना : सड़क पर मंडराते आवारा पशुओं से राहगीर परेशान

बसना व आसपास के क्षेत्रों में सडकों पर आवारा मवेशी खुलेआम घूमते नजर आते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. सड़कों पर इस तरह मवेशियों के मंडराने से आवाजाही में काफी दिक्कतें होती है. बसना नगर में कई जगहों पर मवेशियों का झुण्ड देखने को मिलता है. साथ ही फोरलेन पर भी मवेशी विचरण करते नज़र आते हैं. 

बड़ी समस्या तो तब हो जाती है जब ये मवेशी आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. सड़कों पर मंडराते मवेशियों को भी खतरा बना रहता है. मवेशी कई बार हादसे के शिकार भी हो जाते है.

आखिरकार इन मवेशियों को हटाने की जिम्मेदारी किसकी है? आखिर ये आवारा मवेशी हैं या पशुपालक जानबूझकर मवेशियों को छोड़ देते हैं?


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें