महासमुंद सहित कई जिलों में आगामी 24 घंटो के दौरान बारिश की स... - CG Sandesh

महासमुंद सहित कई जिलों में आगामी 24 घंटो के दौरान बारिश की संभावना

आगामी 24 घंटो के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की सम्भावना है. महासमुंद, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली बलौदाबाजार, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बस्तर में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के अनेक स्थानों में हल्की से माध्यम वर्षा हो सकती है. कुछ जिलों के गरज-चमक के साथ वज्रपात तथा भारी वर्षा भी हो सकती है.

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब जैसलमेर कोटा, शिवपुरी सीधी, बालासोर से होकर पूर्व की ओर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक गुजरती है और औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है. झारखंड और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है, कम चिह्नित हो गया है. एक विंड शियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 45 से 5.8 किलोमीटर के बीच विस्तारित है जो अब कम चिह्नित हो गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें