बसना : सब्जी लेने की बात को लेकर महिला की पिटाई, बचाने गए पत... - CG Sandesh

बसना : सब्जी लेने की बात को लेकर महिला की पिटाई, बचाने गए पति को भी पिटा

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिरको से सब्जी लेने की बात को लेकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपियों ने महिला के पति के साथ भी मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सिरको निवासी हेमलता यादव 9 जुलाई को दोपहर करीबन 03:30 बजे उसके जेठ कपूरचंद के घर से उनकी पत्नी जानकी यादव को पूछकर सब्जी लेकर आ रही थी, जिसे देखकर कपूरचंद मां बहन की अश्लील गाली-गलौज कर बोला कि मेरे घर से किसे पूछकर सब्जी ले जा रही हो.

हेमलता को उसके दोनों जेठ कपूरचंद और संकिर्तन व जेठानी उषा यादव हाथ मुक्का व ईंट से मारपीट करने लगे. मारपीट को देखकर हेमलता के पति रविलाल यादव बीच-बचाव करने आये तो उसे भी अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट से हेमलता और उसके पति चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संकिर्तन यादव, कपूरचंद यादव तथा उषा यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें