CCTV में कैद खूनी वारदात...शादी टूटने से नाराज युवक ने युवती... - CG Sandesh

CCTV में कैद खूनी वारदात...शादी टूटने से नाराज युवक ने युवती को चाकू से गोदा

गुरुग्राम। गुरुग्राम में 19 साल की युवती की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोमवार सुबह 11 बजे मोलाहेड़ा इलाके में वारदात को अंजाम दिया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, जिस युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है, वह युवती का प्रेमी था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी राजकुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स पहले उस युवती के पास जाकर खड़ा होता है और फिर उसके साथ बहस शुरू करता है। युवती के पास एक महिला और खड़ी होती है, जो दोनों के विवाद में बीच-बचाव करने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच राजकुमार युवती पर चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

हत्यारा युवती को तब तक चाकू से गोदता है, जबतक कि वो बेहोश होकर गिर नहीं गईय़ इसके बाद जो महिला मौके पर रहती है वो आरोपी को वहां से हटाकर ले जाती है। वहीं मामले में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से मोबाइल और चाकू भी बरामद किया गया है। मृतका और आरोपी दोनों ही यूपी के बदायूं के रहने वाले हैं।”


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें