बसना : शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर कारवाई की है. पुलिस को 9 जुलाई को मुखबिर से सुचना मिला की ग्राम बोईरडीह में सुदर्शन कुमार नामक व्यक्ति बसना से बिलाईगढ जाने का रोड़ ग्राम बोईरडीह में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की. शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. पुलिस ने शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते सुदर्शन कुमार पिता आनंद कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी बोईरडीह को पकड़ा. आरोपी ने लोगों को शराब पिने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया.

आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त किया गया.
आरोपी सुदर्शन कुमार का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें