सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, मेरी तीनों मांगों को गहलोत ने.... - CG Sandesh

सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, मेरी तीनों मांगों को गहलोत ने.....

 देशभर में मंगलवार को राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस की और से मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने मौनव्रत रखा। इस दौरान पूर्व डिप्टी सचिन पायलट ने मीडिया से बात की और कहा कि राजस्थान में हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

मीडिया की और से जब उनसे उनकी तीन मांगों को लेकर पूछा गया तो पायलट ने बताया कि उनकी तीनों मांगे पार्टी ने मान ली हैं और इस बार हम राजस्थान में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लेकर आएंगे और सब साथ मिलकर राजस्थान में चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस के चुनाव लड़ने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा, दिल्ली में हुई बैठक में सभी ने मिलकर ये फैसला किया है कि इस बार हम परिपाटी को तोड़ेंगे। पांच साल भाजपा और पांच साल कांग्रेस की परिपाटी को बदलेंगे। राजस्थान में हम कांग्रेस की सरकार को रिपीट करेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें