अमित शाह के पास MP में चुनावों की कमान , हर 15 दिन में करें... - CG Sandesh

अमित शाह के पास MP में चुनावों की कमान , हर 15 दिन में करेंगे दौरा, पार्टी नेताओं को दी हिदायत

मध्यप्रदेश के इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है और इन चुनावों को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने पूरी तैयारी का जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मीटिंग की। सूत्रों की माने तो इस बार मध्यप्रदेश के चुनावों की कमान अमित शाह ने खुद अपने हाथों में रखी है।

एमपी में इस समय भाजपा की ही सरकार है, लेकिन पिछले चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। बाद में कुछ कांग्रेसी विधायकों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और भाजपा की सरकार बनी थी। ऐसे में इस बार अमित शाह खुद पूरी कमान अपने हाथों में ले रहे है।  

एक दिन पूर्व राजधानी भोपाल पहुंचे शाह ने प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक कर दो टूक कहा कि प्रदेश के सभी नेता एकजुट होकर मैदान में उतर जाएं, क्योंकि अब चुनाव में बहुत कम वक्त बचा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गृहमंत्री अमित शाह अब हर 15 दिन में मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें