बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम कयातपाली में एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है.

सूचना के बाद पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये पते संदेही कैलाश सिदार के घर के सामने पहुंची और कैलाश सिदार पिता स्व. प्रेमसाय सिदार उम्र 45 साल निवासी कयातपाली को पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी कैलाश सिदार का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें