बसना : नाबालिग युवती का अपहरण, केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : नाबालिग युवती का अपहरण, केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से आकर बसना में किराए के मकान में रहती थी. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 12 जुलाई को किसी अज्ञात ने 13 वर्षीय नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.

परिजनों ने आसपास पतासाजी की फिर भी वह कहीं नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें