बसना : स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार
बसना पुलिस ने गली में स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेलते 5 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा है.
13 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग वार्ड नंबर 01 बसना गली में स्ट्रीट लाईट के नीचे 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है.
सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर जुआडियान शेख कलीम पिता शेख रमजान उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 15 बसना, हीरो संवरा पिता बुडी संवरा उम्र 35 साल निवासी वार्ड नंबर 01 बसना, रमेश संवरा पिता बुडी संवरा उम्र 30 साल निवासी वार्ड नंबर 01 बसना, तीरथ कुमार पिता इन्द्रोमणी कुमार उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 01 बसना तथा पिन्टू बरिहा पिता अलेख बरिहा उम्र 20 साल निवासी वार्ड नंबर 14 खेमडा को घेराबंदी कर जुआ खेलते पकड़ा. जुआडियों के फड से 1900 रूपये एवं पास से 800 रूपये तथा एक पैकेट 52 पत्ती तास व एक नग प्लास्टिक का बोरा जुमला कीमती 2700 रूपये को जप्त कर आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.