बसना : जैन मुनि की हत्या के विरोध में  विश्व हिन्दू परिषद बज... - CG Sandesh

बसना : जैन मुनि की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने जेहादियों का फूंका पुतला

बसना : कर्नाटक में हिन्दू जैन मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने जेहादियों का पुतला जलाया। बता दें कि कर्नाटक के बैंगलुरू में हिन्दू जैन मुनि आचार्य कामकुमार नंदी की करंट के झटके लगाकर निर्मम हत्या कर शव के टुकड़े कर गड्ढे में फेंक दिया गया था जिसके बाद से कर्नाटक सहित पूरे देश के हिन्दू समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है जिनके आरोपियों को फांसी देने की मांग सर्व हिन्दू समाज द्वारा कि जा रही है।

इसी क्रम में बसना के शहीद वीर नारायण चौक में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जेहादी तत्वों का पुतला दहन किया और नारेबाजी करते हुए हिन्दू जैन मुनि के हत्यारों को फांसी देने की मांग की । बजरंग दल का कहना है कि लगातार देश भर में हिन्दुओं और हिन्दू संत मुनि यों के साथ जेहादी तत्वों द्वारा अत्याचार हो रहा है जिसका बजरंग दल पुरजोर विरोध करती है और ऐसे कृत्यों का बजरंग दल विरोध करती रहेगी । बजरंग दल धर्म विरोधियों और देश विरोधियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहेगा ।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल बजरंग दल जिला सह संयोजक अभिषेक दास दीपक शर्मा एवं वीरेंद्र कोसरिया, मुकेश परमार, नरहरी पोर्ते, भूपेश सोनवानी, कुबेर बगरती, रोशन गिरी, अमन सिदार, अनिल साव, राम साव, समीर नायक, देवेन्द्र सिदार, गजेंद्र सिदार, केदारनाथ, नरेंद्र चौहान, राहुल चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें