बसना : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बच्चों को दिखाया ग... - CG Sandesh

बसना : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बच्चों को दिखाया गया चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का लाइव टेलीकास्ट

अंतरिक्ष के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान-03 दोपहर 02:35:17 बजे लांच हुआ.  बसना के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का लाइव टेलीकास्ट बच्चों को दिखाने के लिए व्यवस्था की गयी थी. खगोल विज्ञान एवं विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने बच्चों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से लॉन्चिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया. जिसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए.

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिकाओं के द्वारा चंद्रयान-3 के बारे में बच्चों को बताया गया. इस कार्यक्रम में छात्रावास प्रभारी गीतांजलि नाग, शिक्षिका सविता कुमार, किरण मलिक, संतोषी साव, स्वागितिका सतपथी एवं पालक गण उपस्थित थे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें