बसना : घर के सामने शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ... - CG Sandesh

बसना : घर के सामने शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गुढयारी में अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा. 14 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम गुढयारी में पुनीराम जगत नामक व्यक्ति आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ग्राम गुढयारी में रेड कार्यवाही की, जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते पुनीराम जगत पिता रामधन जगत उम्र 34 साल निवासी गुढयारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें