केदारनाथ मंदिर में मोबाइल पर लगा बैन…रील्स बनाने और फोटो क्ल... - CG Sandesh

केदारनाथ मंदिर में मोबाइल पर लगा बैन…रील्स बनाने और फोटो क्लिक करने पर भी पाबंदी

उत्तराखंड। केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब श्रद्धालु मंदिर परिसर में न तो तस्वीरें ले सकेंगे न ही वीडियो बना सकेंगे। ये फैसला श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने लिया है।


श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में जगह-जगह बोर्ड लगाए हैं, जिन पर लिखा है कि मोबाइल फोन के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश न करें, मंदिर के अंदर किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। और आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं।

इतना ही नहीं, मंदिर समिति ने केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से “सभ्य कपड़े” पहनने और मंदिर परिसर में तंबू या शिविर लगाने से परहेज करने को भी कहा है। मंदिर परिसर में हिंदी और अंग्रेजी में लगे बोर्डों पर यह भी लिखा है कि आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें