बसना : दुकान के सामने खड़ी सहायक शिक्षक की मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बसना : दुकान के सामने खड़ी सहायक शिक्षक की मोटर सायकल चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बिटांगीपाली के पास खिलौना दुकान के सामने खड़ी सहायक शिक्षक की मोटर सायकल KISको किसी अज्ञात ने चोरी कर ली.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नंबर 09 बसना निवासी मयंक गुप्ता शासकीय कन्या प्राथमिक शाला बसना में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ् है. मयंक गुप्ता 16 जुलाई को रात करीबन 09:30 बजे अपने मोटर सायकल बुलेट क्रमांक CG 04 M 1015 में अपने दुकान गया था. मोटर सायकल को दुकान के सामने खड़ा कर दुकान के अन्दर चला गया. करीब आधा घण्टा बाद बाहर आया तो देखा कि उसका मोटर सायकल नहीं था. मयंक ने पतासाजी की.

कहीं पता नहीं चला तो मयंक ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी की किसी अज्ञात चोर ने उसकी मोटर सायकल बुलेट क्रमांक CG 04 M 1015 जिसका चेचिस नंबर ME3U3S5C1HN582938 व इंजन नंबर U3S5C1HN250438 कीमती करीबन 80 हज़ार रूपये को चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें