बसना : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दो गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दो गिरफ्तार

बसना थाना अंतर्गत चौंकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम भस्करापाली में अवैध शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते दो लोगों को पकड़ा. 18 जुलाई को शाम करीब 5 बजे पुलिस ग्राम भस्करापाली पहुंची और अवैध रूप से अपने घर के सामने शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते सुंदर सिंह चौहान पिता बुधु लाल चौहान उम्र 50 साल तथा पुनित राम दीप पिता जगतराम दीप उम्र 60 साल को पकड़ा. 

सुंदर सिंह चौहान के कब्जे से 02 नग शराब की खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल तथा पुनित राम दीप के कब्जे से 02 नग शराब की खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल जप्त किया गया. पुलिस ने दोनों ही मामलों में 36 सी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें