मां और बेटा-बेटी की मौत...सो रहे परिवार पर गिरी हाईटेंशन लाइ... - CG Sandesh

मां और बेटा-बेटी की मौत...सो रहे परिवार पर गिरी हाईटेंशन लाइन

उत्तर प्रदेश। बदायूं जनपद के बिसौली कस्बे में डीपी यादव मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बीती रात करीब दो बजे हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से महिला, उसके बेटा-बेटी की मौत हो गई, जबकि पति समेत परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात भीषण गर्मी होने की वजह से डीपी यादव रोड निवासी 57 वर्षीय साजिद का परिवार घर के सामने सीसी रोड पर चारपाई डालकर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे अचानक बिजली की जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से साजिद का 25 वर्षीय बेटा अल्लू, 22 वर्षीय बेटी निक्की और 55 वर्षीय पत्नी इशरत बी उर्फ खिल्लो की मौत हो गई है।

हादसे में साजिद, उनका भाई 50 वर्षीय असलम और साजिद का धेवता 12 वर्षीय आनिव झुलस गया हादसे की सूचना पर रात में ही एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें