एमपी में इस बार अब कमल नाथ के लिए "गद्दार" के लगे पोस्टर - CG Sandesh

एमपी में इस बार अब कमल नाथ के लिए "गद्दार" के लगे पोस्टर

एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। जिसे लेकर बीजेपी - कांग्रेस लगातार अपनी तैयारी में लगे हैं। वहीं आए दिन दोनों ही दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। जहां कुछ दिनों पहले एमपी की राजधानी में पीसीसी चीफ कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह खिलाफ पोस्टर लगे थे।

कमल नाथ को पोस्‍टर में‘गद्दार’ बताया गया है

वहीं मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, भाजपा व कांग्रेस के बीच सियासी वार-पलटवार का दौर तेज हो चला है। जुबानी हमलों के अलावा पोस्‍टर-बैनर के जरिए विरोधी नेताओं पर निशाना साधा जा रहा है। इसी सिलसिले में अब कमल नाथ का एक नया पोस्‍टर सामने आया है, जिसमें उन्‍हें ‘गद्दार’ बताया गया है।

एक बार फिर पोस्टर पर सियासत

कल आयी की शुक्रवार को शहर के कुछ खम्बों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी अज्ञात ने पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के पोस्टर लगाए हैं। इनमें पीसीसी चीफ कमलनाथ को ‘गद्दार’ की उपाधि दी गई है। इसके साथ ही पोस्टर में लिखा गया है कि, 1947 के पहले परमाणु परीक्षण के बाद दूसरा परीक्षण करने में क्यों लगे 24 साल? इस साजिश में किस देशद्रोही का था हाथ? बता दें कि, इस पोस्टर के नीचे लिखा है कि, जानने के लिए स्कैन करें। जब स्‍कैनर करते है तो कमल नाथ का फोटो भी है। पोस्टर जैसे ही कांग्रेसियों ने लगे देखे, तो विरोध शुरू कर दिया है। वहीं इसके पीछे कांग्रेस ने बीजेपी की साजिश बताई जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें